फतेहपुर : भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान को समाप्त करना चाहते हैं । इसलिए ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा और समाजवादी पार्टी की सरकार को बनाना होगा । यह बात बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में आयोजित समाजवादी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कही ।
उन्होंने कहा कि योगी झूठ बोलने वाले नेता हैं । उन्होंने कहा था कि विदेशों से काला धन लाएंगे लेकिन विदेशों से काला धन नहीं आया बल्कि उल्टा यहां के तमाम पूंजीपति देश का अरबों रुपया लूट कर चले गए । जिनमें से अधिकांश व्यापारी गुजरात प्रदेश के हैं । उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लोग परेशान है । महंगाई बढ़ गई है बेरोजगारी बढ़ी है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा किसान परेशान है । उन्होंने आवाहन किया कि 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में साइकिल वाली बटन दबाकर इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करें उन्होंने बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता तथा जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मदन गोपाल वर्मा के अलावा फतेहपुर जनपद के सभी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के अलावा आसपास के जनपदों के भी समाजवादी पार्टियों के प्रत्याशियों की जिताने की अपील की । इस मौके पर पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा वर्तमान समय में ना हिंदू खतरे में है ना मुसलमान खतरे में है । खतरे में है तो देश का संविधान खतरे में देश का संविधान बचाना होगा लोकतंत्र बचाना होगा ।
इस मौके पर सपा नेता गणेश वर्मा, रामकृपाल शंकर नगर, पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर,सभासद राहुल गुप्ता,गोपाल यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख देवमई कुश वर्मा,कमलेश वर्मा,प्रेम वर्मा,इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता तथा सपा नेता रामबरन वर्मा,सुनील यादव,चंचल कुमार और कुमार पटेल,अजीत पटेल,राजेश उत्तम,वंदना शुक्ला, सुनीता गुप्ता, संगीता देवी,अमन गुप्ता,राजू सिंह,इरफान भाई,इमरान नेता ,अनीश डायमंड,राहुल पटेल,रविंद्र यादव,अनूप अग्रवाल,राजू कुर्मी,लक्ष्मी शंकर यादव एडवोकेट,अमर सिंह पटेल , महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा ,जे पी यादव ,जंग बहादुर सिंह ,मकलू ,कविता अग्निहोत्री ,जितेंद्र कोरी ,समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी पटेल ,सुख निदान वर्मा , भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष राम साहब पटेल,तहसील अध्यक्ष नवल सिंह पटेल के अलावा शोएब खान पूर्व ब्लाक प्रमुख तेलियानी रमेश पटेल ,सतीश राज ,कपिल यादव ,सूरजपाल यादव ,राम कृपाल यादव, राजकुमार निषाद,किरण देवी,निषाद अपना दल कमरा वादी पार्टी के प्रदेश सचिव शिव शंकर पटेल जालिम सिंह वहीद कुरैशी सुधीर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजीत सिंह पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
