फतेहपुर : जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर,सचिव पूर्ण कालिक श्रीमती अनुराधा शुक्ला ने बताया कि 22 फरवरी 2022 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,अशोक कुमार सिंह तृतीय की अध्यक्षता में,विश्राम कक्ष में सभी बैक अधिकारियो एवं पोस्टल विभाग के साथ बैठक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में अहमद खान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,श्रीमती अनुराधा शुक्ला सचिव पूर्ण कालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, मनीष टंडन सेन्ट्रल बैक आफ इण्डिया,श्री मनोज दुबे पंजाब नेशनल बैंक,मनोज मिश्रा इण्डियन बैंक,आनन्द कुमार इण्डियन ओवरसीज बैंक,वी.डी. मिश्रा मैनेजर लीड़ बैंक बैंक आफ बडौदा,विवेक कुमार यूनियन बैक आफ इण्डिया, राकेश कुमार गुप्ता बैंक आफ बडौदा ग्रामीण बैंक,सप्तर्षी मण्डल बैक आफ बडौदा चीफ मैनेजर,श्री संजीव कुमार शाहू बैक आफ बडौदा सीनियर मैनेजर,मुकुन्द सिन्हा रिजनल मैनेजर भारतीय स्टेट बैक,मो0 शहवेज केनरा बैंक,देवेश सिंह फतेहपुर डिस्ट्रिक कोपरेटिव बैंक,श्री रमाकान्त बैंक आफ बडौदा एवं अतुल कुमार श्रीवास्तव पोस्ट मास्टर आदि उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा बैंको द्वारा पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत में किये गये बैंक वसूली वादो के निस्तारण के लिए सराहना की एवं कहा कि आप सभी के सतत प्रयास से पिछली दो राष्ट्रीय लोक अदालतो में निस्तारित किये गये वादो की संख्या सतत रूप से बढ़ी है । हमे आगे भी उत्साह के साथ कार्य करना है एवं जनपद फतेहपुर को राज्य स्तर पर गरिमामयी स्थिति पर बनाये रखना है । वर्तमान में सामान्य विधान सभा चुनाव के कारण पुलिस बल की व्यस्तता के कारण नोटिसों के तामीला में असुविधा हो सकती है । अतः इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए नोटिसे डाक विभाग द्वारा प्रेषित की जायेगी । इस हेतु डाक अधीक्षक को निर्देश दिये गये कि इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाये । जो इस कार्य को सतत रूप से निरीक्षण कर सके । यह भी निर्देश दिया गया कि आप सभी बैक नोटिसों को ससमय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करे ।
