फतेहपुर : ख्यातिलब्ध सीनियर जर्नलिस्ट शैलेन्द्र दीक्षित के निधन पर आज कस्बा बकेवर मेंं जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक सचिव रवीन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक शोक सभा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया ।
दिवंगत श्री दीक्षित विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों में सम्पादक के रुप में अपनी सेवाएं दी हैं और हमेशा अपने विशिष्ट सेवाओं के लिए जाने जाते रहे हैं । उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने अपना एक अमूल्य मार्गदर्शक खो दिया है जो अपूर्णीय है ।
बैठक में जीनियस प्रेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार खरे ,प्रादेशिक सचिव रवीन्द्र त्रिपाठी, मान्यता प्राप्त पत्रकार घनश्याम शुक्ला,अरुण द्विवेदी, बुद्ध सागर शुक्ला शैलेन्द्र विश्वकर्मा ,ललित मिश्रा, लईक अहमद,दीपू तिवारी, रोहित त्रिवेदी,अमित कुमार देव,अमजद खान,शैलेन्द्र दीक्षित, ताहिर सिद्दीकी,संतोष शुक्ला,रंजन शुक्ला,प्रशांत तिवारी , राजेश गौतम व याकूब अहमद आदि पत्रकार मौजूद रहे ।
