फतेहपुर : जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर,सचिव पूर्ण कालिक अनुराधा शुक्ला ने बताया कि उच्चतम न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र 17 जनवरी 2022 के अनुपालन में आज जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,अशोक कुमार सिंह तृतीय के दिशा निर्देशन में मो0 अहमद खान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए आहूत की गयी ।

उक्त बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्रीमती मंजू कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम आनंद मिश्र,सचिव श्रीमती अनुराधा शुक्ला,जिला विधिक सेवा प्राघिकरण फतेहपुर,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय श्रीमती रोमा गुप्ता,न्यायिक मजिस्ट्रेट रजत कुमार यादव,सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम-रोहित शाही,सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय अरुण यादव सिविल जज जूनियर डिवीजन षष्टम मनोज कुमार भास्कर,सिविल जज जूनियर डिवीजन पंचम अभिषेक कुमार सिविल,जज जूनियर डिवीजन चतुर्थ आदित्य रंजन,सिविल जज जूनियर डिवीजन/सी.ए.डब्लू./एफ.टी.सी.विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो की नोटिसो के तामीला हेतु सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत की नोटिसे शीध्र-अतिशीध्र तैयार करायी जाये । आपराधिक शमनीय वाद मुख्यतया 323,504, भा0द0स0 की सूची तैयार कर उन वादो को निस्तारण हेतु लोक अदालत में चिन्हित करे । ई-चालान को निस्तारण हेतु प्रयास करे जिन ई-चालानो में मो0 न0 अंकित है उन्हे फोन पर सम्पर्क कर,टेक्स मैसेज,व्हाटसएप के द्वारा सूचना प्रेषित करे । एन.आई.एक्ट से सम्बन्धित वादो को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व कम से कम तीन प्री-ट्रायल की बैठके सम्पादित करे । इसके साथ यह निर्देश भी दिया गया कि हमें सतत रुप से राष्ट्रीय लोक अदालत में वादो का निस्तारण आगे बढ़ाना है । जिससे जनपद फतेहपुर जजशिप गरिमामय स्थिति पर बना रहे ।
वर्तमान में विधान सभा चुनाव के कारण पुलिस बल की व्यस्तता के कारण नोटिसों के तामीला में असुविधा हो सकती है । अतः इस बार न्यायालय में नोटिसे तामीला हेतु पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त डाक विभाग का सहयोग लिया जायेगा । सभी न्यायालयो में राष्ट्रीय लोक अदालत की मोहर लगे हुये पोस्ट कार्ड वितरित किये जायेंगें । जिन्हे डाक विभाग के सहयोग से तामीला सुनिश्चित कराया जायेगा ।
