कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त की पोल खुली जब एक गांव में खड़े ट्रैक्टर की ट्राली को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए । पीड़ित ने लिखित शिकायत प्रार्थना पत्र दिया । बता दे महाराजपुर थाना क्षेत्र के नम्बरखेड़ा गांव में घर के बाहर ट्रैक्टर व ट्राली खड़े थे । कल देर रात्रि अज्ञात चोर ट्रैक्टर की ट्राली को चोरी कर ले गए । सुबह जब जानकारी हुई तो पीड़ित ने घटना की जानकारी लिखित शिकायत प्रार्थना पत्र देकर पुरवामीर चौकी में की । शिकायत पर पुरवामीर पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरु की । बताते चले कि पुरवामीर चौकी क्षेत्र के अंर्तगत नम्बरखेड़ा गांव निवासी फूलसिंह पुत्र हरीलाल ने बताया कि उनके घर कर पास ट्रैक्टर को ट्राली रोज की भांति खड़ी रहती है आज रात करीब 12 बजे जब सभी लोग सो गए तब अज्ञात चोरों द्वारा ट्राली चोरी कर ले गए सुबह काफी खोजबीन को गई लेकिन ट्राली की कोई जानकारी प्राप्त नही हुई पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करके कार्यवाही की मांग की । वहीं चौकी इंचार्ज चन्द्रकांत मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण फुलसिंह के द्वारा ट्राली चोरी की शिकायत पत्र मिला है ।जिसकी खोजबीन की जा रही है चोरों की तलाश की जा रही है जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे ।
