एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी का कहना है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की बेहद धीमी गति के कारण रूस के कमांडरों में निराशा फैलती जा रही है ।
इसके साथ ही उन्हें लॉजिस्टिकल जैसे मुद्दों पर भी जूझना पड़ रहा है ।
Multiple videos on social media of Russian military out of fuel, food and stuck on highways pic.twitter.com/UTKLmTJf38
— Liveuamap (@Liveuamap) February 26, 2022
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक साक्षात्कार में इस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि मॉस्को ने अपने सैनिकों को पर्याप्त ईंधन नहीं दिया है ।
सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल कुछ तस्वीरों और वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रूस के टैंक, यूक्रेन के कुछ हिस्सों में रुके पड़े हैं ।
