फतेहपुर : जिले में तीन तलाक का नया मामला सामने आया है । दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर महिला को घर से बाहर निकाल दिया । पति ने फोन पर महिला को तीन तलाक दे दिया । पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की । पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । सदर कोतवाली क्षेत्र के ख़लीलनगर निवासी शुमैला इन्तेसार की शादी चार वर्ष पहले नई दिल्ली के जामिया नगर निवासी इमाद कासिम से हुई थी । शादी के बाद से ही पति इमाद,ससुर मो कासिम,सास सबीहा कासिम,ममिया ससुर असद रईस निवासी जामिया नगर नई दिल्ली अतिरिक्त दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करते थे । मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन महिला को प्रताड़ित करने लगे । ससुरालीजनो ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया । महिला ने आरोप लगाया कि पति इमाद कासिम ने फोन में तीन तलाक दे दिया । कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है ।
