फतेहपुर : बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मंझिलेगांव(शाहजहांपुर) में संचालित एक कोचिंग सेंटर संचालक ने गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर दिया । यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित छात्रा ने गुरु द्वारा किए गए घृणित कृत्य की जानकारी परिजनों को दिया ।
छात्रा की आपबीती सुनकर परिजनों सहित ग्रामीणों का खून खौल उठा और कोचिंग सेंटर पहुंच कर जमकर धुनाई कर दी ।
कोचिंग सेंटर के संचालक के काले कारनामों को लेकर एक वीडियो भी वायरल होना बताया गया है । परिजनों ने थाना बकेवर को गुरु घंटाल के कृत्यों को लेकर जानकारी दी गई है किंतु पुलिस ने अभी तक शिक्षा जगत को शर्मशार करने वाले कोचिंग संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया है । ग्रामीणों ने किस पर कोचिंग सेंटर संचालक को बचाने की पैरवी करने का आरोप लगाया है ।
आरोप में बताया गया है कि कोचिंग सेंटर संचालक सेंटर में ही छात्राओं को धमका कर घृणित काम को अंजाम देता था । फिलहाल लोग पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं ।
