फतेहपुर : जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय (शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र) फतेहपुर द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग हेतु स्थापित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र,जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर में शिक्षित बेरोजगरों को तृतीय श्रेणी/अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं मार्गदर्शन हेतु एक वर्षीय निःशुल्क प्रशिक्षण 01 अप्रैल 2022 से प्रारम्भ होने वाले सत्र में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से 26 मार्च 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं । प्रवेश हेतु योग्यता कम से कम इण्टरमीडियट परीक्षा उत्तीर्ण (हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय सहित) है ।
प्रवेश हेतु आयु की गणना 01 अप्रैल 2022 से की जायेगी जो 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो । इच्छुक पुरुष/महिला अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता,आयु जाति तथा सेवायोजन पंजीयन प्रमाण पत्रों की छायाप्रति सहित बायोडाटा जिला सेवायोजन कार्यालय,फतेहपुर में किसी भी कार्यदिवस में विलम्बतम 26 मार्च 2022 तक मास्क पहनकर एवं सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए जमा कर सकते हैं ।
आवेदन पत्र पूर्ण पाये जाने पर अनु० जाति/अनु० जनजाति का साक्षात्कार 28 मार्च 2022 को प्रातः 11:30 बजे से होगा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का साक्षात्कार 29 मार्च 2022 को प्रातः 11:30 बजे से होगा । साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय न होगा ।
विशेष जानकारी हेतु शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र,जिला सेवा योजन कार्यालय फतेहपुर मे सम्पर्क करे, दूरभाष संख्या 05180-298602 पर भी सम्पर्क कर सकते है ।
