फतेहपुर : गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट मे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये । गंगा आरती का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य यजमान के रूप में उपजिलाधिकारी बिन्दकी अवधेश कुमार निगम व श्रीमती शीला निगम मौजूद रहीं । गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी ।
@dmfatehpur पूर्णिमा पर ओमघाट में एसडीएम #बिन्दकी अवधेश कुमार निगम ने की गंगा आरती व दीपदान,
गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट मे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये गंगा आरती का आयोजन किया गया ।#होली #Holi2022 #HoliFestival pic.twitter.com/8nNEHydxLp— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) March 18, 2022
उपजिलाधिकारी बिन्दकी अवधेश निगम ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है । गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा आए हुए सभी गंगा भक्तों को प्रसाद वितरित किया ।
इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज,गायत्री परिवार के डॉ० आर.पी. दीक्षित,गिरधारी लाल गुप्ता,समिति के विनोद गुप्ता,गंगा समग्र के कुलदीप सिंह भदौरिया,पवन द्विवेदी,सुरेन्द्र पाठक,जय प्रकाश सिद्धराज,टी.एन. दीक्षित एडवोकेट,शिव प्रसाद मामा,सुशील उमराव,शिव सिंह,सर्वेश गुप्ता,रामस्वरूप गुप्ता,किरन,वन्दना गुप्ता,विभा द्विवेदी,आशीष अग्रहरि, राज दीप यादव,राम प्रकाश सिंह,ज्ञान चंद गुप्ता, आदि रहे ।
