फतेहपुर : जहानाबाद विधानसभा की ग्राम सभा आलमपुर व पतारी में नवयुवक समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें ग्राम वासियों ने नवनिर्वाचित विधायक को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तत्पश्चात नवनिर्वाचित विधायक ने होली के शुभ अवसर पर सभी ग्राम वासियों को बधाई देते हुए योगी सरकार की जीत की बधाई दी ।
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आपने जो योगी सरकार को बनाने में सहयोग दिया है । सरकार अपने सभी वादे पूरा करेंगी शीघ्र ही वृद्धा व विधवा पेंशन 500 की जगह ₹1500 एवं सिंचाई की बिजली मुफ्त दी जाएगी ।
किसान सम्मान निधि दुगनी की जाएगी और गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाला राशन दिया जाएगा । दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे । हर घर जल नल की व्यवस्था सरकार शीघ्र पूरा करेगी आप सभी लोगों ने जो सरकार बनाने में सहयोग दिया है । उसके हम आभारी रहेंगे आपने हमें विधायक नहीं एक सेवक बनाया है । जिसका मैं ईमानदारी से निर्वाहन करुंगा । इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती देवी वर्मा बैजनाथ वर्मा सभासद महेश कुमार चौरसिया रामकृष्ण बर्मा रामकरण सिंह,रोहित उत्तम ओम प्रकाश पाल संतोष यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
