फतेहपुर : आज जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दूबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के द्वारा थाना किशनपुर कस्बा में संभ्रांत व्यक्तियों भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया गया ।
आम जनमानस में सभी समाज के लोगो को सदभावना एवं शांति रखने की अपील की गयी । साथ सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर को न प्रचारित करने की करते हुए जो भ्रामक खबर फैलाएगा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने को कहा गया । मौके पर एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।
