फतेहपुर : होली के दिन रंग खेलने के दौरान दो गाँव के लोगों के बीच हुए खूनी संघर्ष के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव समेत आरक्षी विनोद कुमार,बिरजू यादव,मदन लाल को तत्काक प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।
निलंबित किये गये पुलिस कर्मी घटना की सूचना के बावजूद भी घटनास्थल पर घण्टों देर से पहुंचे थे । जिन पर घटना को लेकर लापरवाही के आरोप लगे थे ।
पुलिस कप्तान राजेश सिंह ने मातहतों को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे ।
सीओ ने मामले की जांच कर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह को सौंपी थी ।
जांच के दौरान पुलिस कर्मियों पर लगे ड्यूटी में लापरवाही के लगे सारे आरोप सही पाए गये थे । जिनकी भूमिका भी बवाल को लेकर पूरी तरह संदिग्ध पाई गई ।
जिस पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए दोषी सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।
