फतेहपुर । आईजीआरएस के लम्बित संदर्भो के निस्तारण हेतु बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें । @CommissionerPrg pic.twitter.com/xjBQ0dAJte
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) March 26, 2022
बैठक में जिला पूर्ति,वन विभाग,विद्युत विभाग,बेसिक शिक्षा विभाग,समाज कल्याण विभाग,डूडा,नगर पालिका,चिकित्सा, तहसीलो आदि विभागों की समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया शिकायतों का निस्तारण डिफाल्टर होने के पूर्व ही समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । कार्यालयाध्यक्ष अपने विभाग के शिकायति पोर्टल पर सतत निगाह रखे ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,अपर जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी,अपर उप जिलाधिकारी,तहसीलदा र,अधिशाषी अभियंता विद्युत,सहायक सम्भगीय परिवहन अधिकारी,नायब तहसीलदार खागा,परियोजना निदेशक डीआरडी ए,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद फतेहपुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
