लखनऊ-उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश कार्पोरेशन लिमिटेड की सहयोगी कंपनी के संविदाकारों के माध्यम से काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को 1912 ऐप डाउनलोड करने के लिए एंड्राइड फोन व मासिक सजा दिए जाने की मांग कर्मचारियों ने की है । पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार पांडे ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों से 1912 एप डाउनलोड करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है । जोकि पूरी तरह अनुचित है । संविदा कर्मचारियों के पास इतना बजट नहीं है कि वह अपने लिए ऐप डाउन करने के वास्ते एंड्रॉयड फोन व मासिक रिचार्ज करा सके इसके लिए मांग की गई है कि पावर कारपोरेशन और उसकी सहयोगी कंपनी कर्मचारियों को 1912 एप डाउनलोड करने के लिए एंड्राइड फोन और मासिक रिचार्ज उपलब्ध कराएं तभी यह संभव हो पाएगा ।
