फतेहपुर-बिन्दकी । शिक्षा के बिना जीवन अधूरा होता है शिक्षा से ही जीवन में उजाला आता है ।
यह बात नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मां शारदा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित रिजल्ट एंड प्राइज डिसटीब्यूशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल की चेयरमैन मोना गुप्ता ने कहा शिक्षा से व्यक्तित्व का विकास होता है व्यक्ति की सोचने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है । जिससे शिक्षित व्यक्ति अपने जीवन में कम समय में अधिक सफलता हासिल करता है ।
उन्होंने कहा के विद्यालय के जिन छात्र-छात्राओं ने मेहनत कर अच्छी शिक्षा ग्रहण की है उनको सम्मानित किया जा रहा है और उनसे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा लेना चाहिए उन्हें भी बेहतर पढ़ाई करना चाहिए ताकि आने वाले समय में उनको भी सम्मानित किया जा सके ।
इस मौके पर प्रबंधक श्रवण गुप्ता ने कहा कि मां शारदा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सीबीएसई दिल्ली से मान्यता प्राप्त बिंदकी तहसील का प्रथम विद्यालय है साइंस व कॉमर्स की इंटर तक पढ़ाई होती है संस्कार सहित शिक्षा का उद्देश्य है ।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनीता अग्निहोत्री ने कहा कि शिक्षक तथा शिक्षिकाओं के कड़ी मेहनत के कारण यह स्कूल लगातार शिक्षा क्षेत्र में प्रगति कर रहा है । इस मौके पर प्ले ग्रुप से कक्षा 11 तक के छात्र छात्राओं को अपने कक्षा में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें रिजल्ट के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया ।
