लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनरेगा का मुद्दा उठाया । उन्होंने मनरेगा के बजट में कटौती को लेकर मोदी सरकार को घेरा । सोनिया गांधी ने मनरेगा से जुड़ी कुछ मांगें भी लोकसभा में रखीं ।
सोनिया गांधी के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया । उन्होंने कहा कि यूपीए के समय जो बजट होता था, उतना भी खर्च नहीं होता था ।
