फतेहपुर । नवरात्रि पर्व के अवसर पर शासन द्वारा बालिकाओं /महिलाओं की सुरक्षा व जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाकर उन्हे जागरुक किया गया ।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर महिला सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा विशेष अभियान “मिशन_शक्ति” के अंर्तगत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न मंदिरों,स्कूल/कॉलेज में एन्टी रोमियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर नारी जागरूकता व नारी स्वावलंबन हेतु बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर जागरूक करते हुए आम जनमानस में उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है ।
इसी अभियान के तहत आज सम्पूर्ण जनपद के सदर कोतवा ली,बिंदकी कोतवाली,खागा कोतवाली,बकेवर,जहानाबाद,मलवां ,कल्याणपुर,जाफरगंज,चांदपुर,ललौली,गाजीपुर,अशोथर,थरियांव,हुसेनगंज,हथगांव,औंग,किशनपुर,खखरेडू थाना पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण कर लड़कियों व महिलाओं से वार्ता करते हुए उनकी सुरक्षा हेतु जागरुक किया गया और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया ।
