फतेहपुर । आज पुलिस लाइन फतेहपुर में प्रयागराज जोन की अंतर्जनपदीय नौवी आर्चरी प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया ।
आयोजन का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार द्वारा किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आये टीमों के मैनेजर से परिचय प्राप्त किया ।
आयोजन में कुल 07 टीमों (जनपद महोबा को छोडकर) ने प्रतिभाग किया ।
मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री प्रगति यादव,क्षेत्राधिकारी जाफरगंज अनिल कुमार,क्षेत्राधिकारी बिन्दकी योगेन्द्र मलिक व प्रतिसार निरीक्षक अशोक पांडेय व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
