फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक बिंदकी योगेंद्र सिंह मलिक के पर्यवेक्षण में बकेवर पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुऐ अभियुक्त से एक 12 बोर तमंचा व एक 12 बोर जिंदा कारतूस बरामद किया ।
थानाध्यक्ष नीरज सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह,प्रकाश दोहरे,कांस्टेबल राजकर्मा पांडेय मय टीम के क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर बेंता तिराहा शकूरबाद से गुलजार साह पुत्र मोहम्मद कयूम उम्र 33 वर्ष निवासी गढी जहानाबाद को गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक सेंट्रो कार (up78cm 6513) से एक 12 बोर तमंचा व 12 बोर एक जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई है ।
थानाध्यक्ष नीरज सिंह यादव ने बताया कि इस सम्बंध में मुकदमा अपराध संख्या 65/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है ।
