विपक्ष ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष के ख़िलाफ़ भी अविश्वास प्रस्ताव दिया है ।
पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ वोटिंग से पहले नेशनल असेंबली के स्पीकर असद क़ैसर के ख़िलाफ़ भी अविश्वास प्रस्ताव दिया है ।
इस प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली के 100 से अधिक सदस्यों के हस्ताक्षर मौजूद हैं ।

ग़ौरतलब है कि नियमों के अनुसार, अगर नेशनल असेंबली के स्पीकर के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव आ जाए तो वह न तो सत्र की अध्यक्षता कर सकते हैं और न ही सत्र को स्थगित कर सकते हैं ।
इधर विपक्ष ने इमरान खान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव से पहले विपक्षी नेता शाहबाज़ शरीफ़ की अध्यक्षता में संसदीय दल की बैठक बुलाई है ।
