बिन्दकी-फतेहपुर । उत्तर प्रदेश विधान परिषद कानपुर फतेहपुर के एमएलसी चुनाव के मतदान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर जनपद के कई स्थानों का दौरा किया ।
वही जहानाबाद विधायक व पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । इसके अलावा नगर पालिका परिषद के कई सभासदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । इस मौके पर बीजेपी नेता भी मौजूद रहे ।
आज शनिवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद कानपुर फतेहपुर क्षेत्र के लिए एमएलसी पद के लिए सुबह 8:00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ । एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से अविनाश सिंह चौहान चुनावी मैदान में हैं ।
वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी से दिलीप सिंह यादव उर्फ कल्लू सिंह यादव चुनावी मैदान में हैं । मतदान के दौरान सुबह करीब 9:00 बजे केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बिंदकी कस्बा पहुंची और तहसील में डाले जा रहे एमएलसी चुनाव के मतदान के बारे में जानकारी प्राप्त की । उन्होंने इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से वार्ता भी की ।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री जहानाबाद विधानसभा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने तहसील के अंदर बने मतदान केंद्र ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।
वही नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर सभासद रामजी गुप्ता सभासद प्रीति गुप्ता सभासद विष्णु ओम सहित तमाम सभासदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद के प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान की जीत होगी । उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है ।
