फतेहपुर । जनपद के विकास खण्ड अमौली अंतर्गत बंबुरिहापुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई । आग का रूप इतना तेज था कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया जिसके चलते सुधीर नट के 4 बीघा सरोज पटेल के 3.5 बीघा शिवराजपुर कुरील के 1 बीघा राम आसरे तिवारी के 2.5 बीघा रामराज के 2 बीघा गेहूं जलकर राख में तब्दील हो गए । जबकि आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी भी उपलब्ध नहीं हो पाई है । जलती आग का रूप इतना तेज था कि वह बंबुरिहापुर गांव की तरफ से जलती हुई आई थी और रामराज के ट्यूबवेल की तरफ से बढ़ती हुई खेतों को जलाते हुए आगे बढ़ती रही जिसको कई गांवों में सैंठी कोठा बखरिया झाऊपुर बंबुरिहापुर गोसाईपुर के ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से गन्ने व पेड़ की डाली से आग बुझाने के बाद आग पर काबू पाया गया ।

ग्रामीणों ने तत्काल 112 डायल करके पुलिस को अवगत कराया तथा मौके पर उप जिलाधिकारी महोदय अवधेश कुमार निगम भी पहुंचे । उन्होंने ग्रामीणों को उनकी जली हुई फसल पर जांच कराकर क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से मुआवजा देने का आश्वासन दिया । ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची ।
