कानपुर । राज्य कर्मचारियों की समस्या पर सरकार गंभीर नहीं है संघों की संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक नही हो रही है । जिसके कारण अत्यधिक समस्या उत्पन्न हो रही है । विभागो में पदोन्नति के पद रिक्त हैं जिसपर कार्मिक विभाग शिथिलीकरण जैसे आवश्यक कार्य नही कर रहे है । श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने बताया कि विभाग में नियमावली जैसे महत्वपूर्ण कार्य को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है । पुरानी पेंशन बहाल किए जाने पर कोई निर्णय कर्मचारियों के पक्ष मे नही लिए जाने से कर्मचारी शिक्षक भयभीत है । एक तरफ विधायक सांसद को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है और दूसरी तरफ कर्मचारियों शिक्षको के साथ भेदभाव किया जा रहा है ।सभी विभागो मे पद रिक्त है । जिस पर शीघ्र भर्ती की जाय राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या के निस्तारण का कार्य भी तीव्र गति से होना चाहिए ।
उदय राज सिंह देवर्षि दुबे मेवालाल योगेश शुक्ला मनोज विद्यार्थी कमलेश यादव आलोक यादव सुखेंद्र यादव राजेंद्र कटियार अजय बाल्मिकी उमाशंकर यादव नरेंद्र सिंह देवेंद्र विष्ट रोहित तिवारी अंकुर श्रीवास्तव आनंद शुक्ला एस एम जेड नकवी शशिकांत परवेज आलम नरेंद्र तिवारी अनिल द्विवेदी आनंद उत्तम ललीतेश तिवारी अभय मिश्रा रामकुआर त्रिपाठी संतोष तिवारी मनोज झा नितिन सचान विनोद सोनवानी रतिकांत पाल आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने रिक्त पदों पर भर्ती पदोन्नति शिथिलीकरण पुरानी पेंशन बहाल किए जाने पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।
