फतेहपुर । बिंदकी नगर से लापता नाबालिग लड़की का 25 दिन बाद भी कोतवाली पुलिस पता नहीं लगा पाई है और न ही नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया । आरोपी पुलिस की उदासीनता से खुलेआम घूम रहा है । यह आरोप मीरखपुर बिंदकी निवासी नाबालिग लड़की के पिता गया प्रसाद तिवारी पुत्र आत्माराम तिवारी ने तहसील समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र देकर लगाया है ।
दिए गए शिकायती पत्र में गया प्रसाद तिवारी ने बताया है कि उसकी नाबालिग लड़की 16 वर्षीय को उसके हाल मुहल्ले का ही निवासी शिवम साहू पुत्र राजेंद्र साहू व भोंदू साहू पुत्र प्रेम साहू स्थाई निवासी निवासी गोधरामऊ थाना गाजीपुर ने कुछ दिन पहले छेडछाड किया था और उसे ,उठा लेने की धमकी दी थी । तीन दिन बाद उसे अगवा कर लिया । जिसका प्रार्थना पत्र थाना बिंदकी को 21 मार्च को दिया था । प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 504,363 आई पी एस के तहत मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किया जिससे वे बेखौफ घूम रहे हैं । दो माह हो गए अभी तक उसकी बेटी का भी पता नहीं लगा पाया । अगर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो फिर से आरोपी गण अप्रिय घटना घट सकती है ।
