फतेहपुर । थाना बकेवर पुलिस ने वारंटी एक अभियुक्त को पाॅक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है ।
थानाध्यक्ष बकेवर नीरज कुमार यादव ने बताया कि वारंटी अभियुक्त संतू उर्फ दीपक सिंह 26 वर्ष पुत्र जगरुप सिंह निवासी राजेपुर थाना साढ़ जनपद कानपुर नगर को देवमई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने धारा 363,366,376 आईपीसी व 3/4 पाॅक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है ।
