फतेहपुर । जनपद के मलवा विकास खंड के जलाला ग्राम पंचायत में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने पहुंचकर खेल मैदान का निरीक्षण किया ।
बाल क्रीड़ा स्थल की मिट्टी पुराई को लेकर सवाल किया । जवाब में ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद वर्मा ने कहा छः फुट पुराई हुई है । जबकि सड़क से खेल खैदान काफी नीचे है ।जिसमे बरसात में पानी भर जाएगा ।
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने खेल मैदान बाउंड्री वॉल को लेकर प्रधान श्री मोहन की सराहना किया । मैदान में चारो ओर टहलने के लिए बनाई गई सड़क पथ मार्ग में मौरम की जगह इंटरलाकिंग लगाने के निर्देश दिया । मैदान के बीच में मसाला बनाने के लिए पड़ी ईट की परत को हटाने को कहा ।
डीएम ने खंड विकास अधिकारी से खेल मैदान बाल क्रीड़ा स्थल में खेलने आने वाले बच्चो की जानकारी ली । युवक मंगल दल को खेल सामग्री उपलब्धता की जानकारी ली । गांव के आबादी और गांव से खेल मैदान की दूरी की जानकारी लिया । उन्होंने मैदान किनारे एक पौधा रोपित किया । मैदान को नमी के समय हरा भरा बनाने के लिए घास लगाने के निर्देश दिया । उद्यान के पौधो को लगाकर क्रीड़ा स्थल को आकर्षक बनाने की बात कही । खेल मैदान की लागत और क्षेत्रफल की जानकारी लिया ।
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने पूरे खेल मैदान का निरीक्षण कर शौचालय की स्थिति को देखा । निर्मित खेल मैदान से संतुष्ट नजर आई ।
उन्होंने बीडीओ पारुल कटियार,प्रधान श्री मोहन की सराहना किया और आवश्यक सुधार के लिए कहा,
जिससे खेल मैदान और दुरुस्त हो सके । इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिंदकी अवधेश कुमार निगम,एडीओ पंचायत राजकुमार,रोजगार सेवक भारत भूषण पाठक,प्रधान शाहजहापुर प्रेमशंकर पासवान, आलोक गौड़,सलमान,विकास सिंह,रामप्रसाद यादव,अंकित यादव आदि मौजूद रहे ।
