फतेहपुर । उत्तर प्रदेश सचिवालय लखनऊ में समीक्षा अधिकारी पद पर तैनात सपना सिंह ने अपनी बड़ी बहन का जन्म दिन रक्तदान कर मनाया ।
सर्व फार ह्यूमैनिटी व भोजन जन सेवा समिति के तत्वधान में सोनम सिंह की छोटी बहन सपना सिंह जो उत्तर प्रदेश सचिवालय लखनऊ में समीक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत हैं । अपनी बड़ी बहन सोनम के 28वे जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल फतेहपुर में स्वेच्छिक रक्तदान कर उन्हें तोहफा प्रदान किया ।
इस अवसर पर सपना सिंह की माता तारा सिंह पिता रामपाल सिंह,हर्ष प्रताप सिंह,सुशील गुप्ता,बहन सोनम सिंह,सर्व फार ह्यूमैनिटी गुरमीत,भोजन सेवा समिति से शेखर व ब्लड बैंक से संतोष राजपूत व मनोज उपस्थित रहे ।
