फतेहपुर । शासन के निर्देशानुसार वृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज़ 4.0 का शुभारंभ कार्यक्रम एवं “स्वावलंबन कैम्पो” का आयोजन विकास खण्ड विजयीपुर में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश,विकास खण्ड धाता में प्रशिक्षु आईएएस/जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री निधि बंसल एवं विकास खंड तेलियानी में अपर उपजिलाधिकारी श्रीमती अन्जू वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
स्वावलंबन कैम्प में उपस्थित समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबी बनाये जाने हेतु प्रेरित किया गया एवं उ0प्र0 शासन द्वारा चलायी जा रही महिला संम्बंधी समस्त प्रकार की योजनाओ की विस्तृत जानकारी जैसे-पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य) महिला शक्ति केन्द्र,वन स्टॉप सेन्टर, वृद्धा पेंशन,आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अपेक्षा की गयी कि वह इस जानकारी को यथा संभव प्रयास कराये हुए अपने आस-पास-पड़ोस के जरूरतमंद समस्त लोगो को उपलब्ध कराएंगे ।
अंत मे मुख्य विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अपर उप जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
