फतेहपुर । ससुर खदेरी नदी पार्ट-1 को पुनर्जीवित करने हेतु श्रमदान का प्रारम्भ जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे द्वारा दिनांक 4 मई को किया गया था । आज इस कार्य ने जनांदोलन का रूप ले लिया है । जिले के सभी 24 ग्राम पंचायत जिनमे से नदी जाती है । उन सभी ग्रामपंचायतों में जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों तथा संस्थानों द्वारा श्रमदान किया जा रहा है ।

इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 150 पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा आज भिटौरा ब्लॉक के चौहट्टा ग्राम पंचायत में श्रमदान किया गया ।
