फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में अमृत सरोवर तालाब का चिन्हांकन, खेल के मैदान के चिन्हांकन, ससुर खदेरी नदी के जीर्णोद्धार/पुनरोद्धार के संबंध में समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजनांतर्गत जो तालाब चिन्हित किये गए है, के जीर्णोद्धार/पुनर्जीवित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ किया जाए,जिसमे मूल रूप से सरोवर के आस-पास वृक्ष,बैठने की व्यवस्था,वाकिंग पार्क, ध्वजारोहण रोहण के लिए प्लेटफार्म,सजावटी घास आदि से सुसज्जित करके तालाब को आकषर्क बनाया जाय । अमृत सरोवर में पौधे रोपित किये जाने सूची बनाकर मांग कर ले । जो चिह्नित किये गये तालाब है । उनका निरीक्षण कर ले । जनपद में 62 खेल के मैदान निर्मित किये गए है उसमें क्षेत्रफल के अनुसार वृक्ष,खेलकूद संबंधित उपकरण जिन खेल के मैदान नही लगाये गये है । उन खेल के मैदान में जल्द से जल्द लगाकर क्रियाशील कराये । साथ ही सजावटी घास भी लगाया जाय,सजावटी घास जनपद के स्वयं सहायता समूह के माध्यम क्रय किया जाय ।
उन्होंने कहा कि जनपद में 10 मॉडल स्कूल चिह्नित किये गए हैं जिन पैरामीटर पर कार्य किया जाना है कार्ययोजना बनाकर मॉडल स्कूलों में सभी सुविधाओं से सुसज्जित किये जाय । ससुर खदेरी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए खुदाई का कार्य जो शेष है उसको जल्द से जल्द पूरा कराया जाय । नदी के पुनर्जीवित कार्य में जिन लोगों द्वारा श्रमदान किया गया है उनको प्राशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया जाय ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी,खागा,परियोजना निदेशक डीआरडीए एमपी चौबे,डीसी मनरेगा अशोक कुमार गुप्ता, डीडीएजी राममिलन सिंह परिहार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित एडीओ पंचायत व संबंधित उपस्थित रहे ।
