फतेहपुर । अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) फतेहपुर ने बताया कि जन शिकायत सुनवाई के समय विद्युत विभाग की ज्यादातर शिकायतें त्रुटिपूर्ण बिल के समायोजन की प्राप्त होती है ।
शिकायतों के दृष्टिगत निम्न स्थानों पर 01 से 15 जून 2022 तक विद्युत विभाग के बिलों में संशोधन हेतु निम्न स्थानों पर कैम्प लगाये जायेगे ।
विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम सदर फतेहपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 09:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक, विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय बिंदकी फतेहपुर द्वारा तहसील बिन्दकी परिसर में प्रातः 09:00 बजे 02:00 बजे तक तथा विद्युत वितरण खण्ड तृतीय खागा फतेहपुर द्वारा तहसील खागा परिसर में प्रातः 09:00 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक कैम्प के माध्यम से त्रुटिपूर्ण बिलो का निस्तारण करेगें ।
