कानपुर । जिलाधिकारी के निर्देश पर रानी गांव स्थित वैध पट्टे की जांच करने हेतु तहसीलदार सदर की अध्यक्षता में कानूनगो,लेखपाल तथा खनन अधिकारी द्वारा जांच की गई थी जांच में बालू के खनन के दिए गए वैध पट्टे पर निर्धारित स्थान के अतरिक्त अन्य स्थान पर खनन पाया गया जिसके संबंध में संबंधित लेखपाल व खनन अधिकारी से उक्त किए गए खनन के विषय में स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सम्बन्धित फर्म के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश खनन अधिकारी को दिए गए थे ।
