बिन्दकी/फतेहपुर । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम के माध्यम से की है ।
किसान यूनियन द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कर्नाटक सरकार की मिली भगत से एक कार्यकर्ता द्वारा श्री टिकैत पर जानलेवा हमला किया गया । इसके पूर्व भी कई हमले हो चुके है । इसलिए श्री टिकैत को सुरक्षा प्रदान किया जाना अति आवश्यक है ।
ज्ञापन देने वालों में जय सिंह पटेल,राम सहाय पटेल,अजीत उत्तम,कुलवंत सिंह,अशोक उत्तम,नवल सिंह पटेल,रती राम, प्रेमा सिंह व वेद प्रकाश आदि भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
