फतेहपुर । गर्मी में बकेवर कस्बे में स्टॉल लगाकर राहगीरो को शर्बत पिलाकर कर उनका गला तर किया गया । 40 पार पारे के बीच दोपहर में हालत बद से बदतर हो रहे हैं । ऐसे में लोग घरों से कम निकल रहे हैं व घरों में रहकर ही आराम कर रहे हैं । गर्मी में सफर कर रहे लोग परेशान नजर आ रहे हैं ।
कस्बा निवासी व्यापारी जगदीश गुप्ता उर्फ बऊवन ने बकेवर चौराहे के जहानाबाद मार्ग पर स्टाल लगाकर राहगीरों शरबत का वितरण किया ।
जगदीश गुप्ता,अभिजीत,सुनील वर्मा,अर्जुन,सुमित,अमन आदि लोग मौजूद रहे ।
