फतेहपुर । विकास खण्ड बहुआ के सुजानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष और सुजानपुर प्रधान व बहुआ ब्लाक प्रधान संघ की अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ संगठन की महिलाओं नें योगा करके ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया ।

साडी में योगा कर सन्देश दिया कि जरुरी नहीं की केवल ट्रैक शूट और लैगी ड्रेस पहन कर ही योगा किया जाये ।
कहा महिलाएं साड़ी में ही अनुलोम-विलोम,सूर्य नमस्कार के अलावा अन्य योगा आसन कर सकती हैं और स्वस्थ रह सकती हैँ ।
अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की योग भारतीय संस्कृति की ऐसी प्राचीन विधा है, जो मानव अंगों को नई ऊर्जा से भर देता है । जीवन में शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने के लिए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए ।
योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना कर हम सभी’स्वस्थ भारत’ की संकल्पना को साकार कर सकते हैं ।
इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ संयोगिता पटेल,रेखा रानी,सुधा,राजरानी,प्रीती,सुमन,काजल,प्रिया,नेहा,रामा आदि महिलायें मौजूद रहीं ।
