हैदराबाद के नेहरू ज़ूलॉजिकल पार्क के आठ एशियाई शेर कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं ।
इन शेरों के नमूनों को चिड़ियाघर प्रशासन ने 24 अप्रैल को सावधानी बरतते हुए जांच के लिए भेजा था । इन शेरों में सांस की परेशानी के लक्षण दिखाई दिए थे ।
सीसीएमबी-एलएसीलोएनईएस ने उनकी रिपोर्ट दे दी है ।जिससे इस बात की पुष्टि हो गई है कि हैदराबाद के चिड़ियाघर के ये आठ एशियाई शेर सार्स-कोविड2 वायरस से संक्रमित हैं ।
इन आठ शेरों को आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी उचित देखभाल और आवश्यक उपचार शुरू कर दिया गया है ।
