फतेहपुर । मां ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कमेटी की बैठक में कमेटी का पुनर्गठन हुआ ।जिसमें 19 अगस्त 2022 को मंदिर का सिंगार व प्रसाद वितरण व 20 अगस्त को 7वां माता का जागरण होना सुनिश्चित हुआ है । नवनिर्वाचित कमेटी में अध्यक्ष पद में सीताराम कपाड़िया,उपाध्यक्ष पद में सुशील सैनी,धीरेंद्र सिंह,बराती लाल,सिकाश साहू,आदर्श सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर महताब सिंह,महामंत्री करण सिंह,सोनू सैनी,मंत्री जतिन भदौरिया,सदस्य मोहित,शिवम,वरुण सोनी,हर्षित सिंह,छोटू सिंह,पवन सिंह यादव को मनोनीत किया गया ।
इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
