बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी विधानसभा समाजवादी पार्टी तिरगां यात्रा का आज शुभारंभ शहीद स्थल बावन इमली से हुआ ।

समाजवादी पार्टी बिन्दकी विधानसभा के प्रभारी रहे रामेश्वर दयाल गुप्ता उर्फ दयालु गुप्ता की अगूआई में तिरंगा यात्रा शहीद स्थल बावन इमली पहुची ।
जनपद फतेहपुर समाजवादी पार्टी के प्रभारी राजपाल कश्यप पूर्व एम एल सी,जिलाध्यक्ष विपिन यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे । बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल बावन इमली पहुंचकर क्रांतिकारी अमर शहीद जोधा सिंह अटैया सहित सभी शहीदों श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।
जिले के प्रभारी राजपाल कश्यप ने सभी समाजवादी पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं को क्रांतिकारी लाल रंग का अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित भी किया ।
जिले के प्रभारी राजपाल कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान भी किया । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक सदस्यता अभियान में उन सदस्यों को जोड़ें जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव की नीतियों से दिली ताल्लुक रखते हैं ।
समाजवादी पार्टी बिन्दकी विधानसभा प्रभारी रामेश्वर दयाल गुप्ता उर्फ दयालु गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा जरूर लगाएं यह हमारी शान है आजादी का अमृत महोत्सव 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक मनाना है ।
सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि आज 9 अगस्त है और अगस्त क्रांति की शुरुआत आज से हुई थी इसलिए हम सभी लोगों को 8 से 15 अगस्त तक अपने अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर नई क्रांति की शुरुआत करनी है ।
