बकेवर/फतेहपुर,07 दिसम्बर । बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम भैसौली में संदिग्ध अवस्था में लापता बच्चे का शव तालाब में तैरता हुआ मिला । गांव के पास पानी भरे तालाब के किनारे रमजान उम्र 6 वर्ष के बालक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई । घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने उम्र लगभग तत्काल पुलिस को दी । परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
घटना की सूचना पाते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे । माँ रूबी परवीन व पिता सरवर अली का रो-रो कर बुराहाल हाल है । रमजान एएससीएस शिक्षा संस्थान भैंसौली मे पढ़ता था । मंगलवार के दिन स्कूल से परीक्षा दे कर घर लौटने के बाद घर के बाहर खेलने चला गया था । रमजान के घर न पहुचने के कई घण्टे हो गए थे । जिससे माता पिता को चिंता होने लगी और गांव के लोगो का जमावड़ा लगने लगा । काफ़ी खोजबीन के पश्चात कोई कामयाबी हासिल नही हो सकी । बुधवार को लगभग 1 बजे दोपहर को ग्रामीणों द्वारा तालाब में बच्चे का शव तैरते हुए देखा गया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।
