फतेहपुर । अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री विनय कुमार पाठक ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद फतेहपुर मे अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग की प्राप्त हो रही शिकायतों के क्रम में जनपद स्तर/तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स टीम द्वारा 11 की रात्रि से 12 फरवरी के प्रातः काल तक सघन अभियान चलाकर कुल 12 वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई है ।
माह फरवरी 2023 में अब तक कुल 45 वाहनों से कुल रु – 20,67,000/- का राजस्व जमा कराया गया है । इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2022-2023 मे अवैध खनन/परिवहन से माह फरवरी 2023 तक कुल 1195 वाहनों से कुल रु0 – 5,25,78,020/- जमा कराया गया है । टास्क फोर्स को निर्देशित किया गया है कि अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु निरंन्तर जॉच कर नियमानुसार कार्यवाही करते रहेगें ।
