– संविदा कर्मियों का समय से पारिश्रमिक भुगतान करने का मंत्री ने दिया निर्देश ।
– जनपद में 278.69 करोड़ की लागत से विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर का किया जाएगा सुदृढ़ीकरण कार्य- जिलाधिकारी श्रुति ।
फतेहपुर । पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना अंतर्गत जिला विद्युत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सांसद/राज्यमंत्री,उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

उन्होंने रिवैम्पड योजनांतर्गत पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र में 33/11 के0वी0ए0 के लाइनों का सुदृढ़ीकरण, के0बी0 केबलों का कार्य,कृषि फीडरों (151) का विभक्तिकरण,वितरण परिवर्तक एल0टी0 साइड में कैपिस्टर,स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग प्रणाली को लागू किये जाने आदि की बिंदु वार विस्तृत समीक्षा की ।
उन्होंने कहा कि विधानसभावार संभावित दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए केबिल/जर्जर तारो को प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू किया जाय । रिवैम्पड योजना के तहत जो कार्य किये जाने है । सर्वे कराकर कार्ययोजना बनाते हुए नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर योजना को धरातल पर उतारा जाय । जिससे जनपद के नागरिको व किसानों को विद्युत संम्बंधी लाभ मिल सके । कृषि फीडर अलग होने से जनपद के किसान भाईयो को सिंचाई में बहुत बड़ी राहत मिलेगी और जनपद 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का लाभ भी मिलेगा ।
उन्होंने कहा कि विशेषकर ध्यान रखा जाय कि किसानों के खेतों के ऊपर से विद्युत तार जा रहे है । जर्जर व ढीले तार हो तो हर हाल में सही किया जाय । ताकि विद्युत दुर्घटना न हो सके ।
इस अवसर पर जनपद के विद्युत लाईनमैनो को सुरक्षा किट वितरित की गयी और मंत्री ने कहा कि लाईनमैन सुरक्षा किट पहनकर कार्य करें और संविदाकर्मियों का समय से पारिश्रमिक भुगतान करने के निर्देश संबंधित को दिए ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने कहा कि यह योजना जनपद में रु० 278.69 करोड़ की लागत से विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर का सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना है । इसकी नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण करते हुए धरातल में उतारा जाय ।
इसके पश्चात मंत्री ने कानून व्यवस्था के सम्बंध में समीक्षा की ।
इस अवसर पर विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह श्री विकास गुप्ता ,जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,अधीक्षण अभियंता विद्युत,अधिशाषी अभियंता विद्युत,जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना(RDSS) अंतर्गत जिला विद्युत समिति की बैठक मा0 सांसद/केन्द्रीय राज्यमंत्री की उपस्थिति में सम्पन्न हुई और विद्युत लाईनमैनो को सुरक्षा किट वितरित की गयी। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @myogiadityanath @UPGovt @CommissionerPrg pic.twitter.com/anjhB8jFMq
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) March 25, 2023
