प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की फ़ाइल फ़ोटो ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी है ।
Congratulations to the Congress Party for their victory in the Karnataka Assembly polls. My best wishes to them in fulfilling people’s aspirations.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2023
उन्होंने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, “कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उनकी जीत के लिए बधाई । जनता की उम्मीदें पूरी करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं ।”
उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने वाले लोगों को शुक्रिया भी कहा है ।
पीएम मोदी ने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं । हम आने वाले समय में कर्नाटक की और उत्साह से सेवा करेंगे ।”
I thank all those who have supported us in the Karnataka elections. I appreciate the hardwork of BJP Karyakartas. We shall serve Karnataka with even more vigour in the times to come.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2023
