कानपुर । आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में नवनियुक्त मंडलायुक्त कानपुर मंडल व श्रमायुक्त डॉ० लोकेश एम को पुष्पगुच्छ देकर शिष्टाचार भेंट की गई ।
श्री अवस्थी ने मंडलायुक्त से कहा कि कानपुर मण्डल में परिषद आपका हार्दिक अभिनंदन व स्वागत करती है । परिषद ने विश्वास व्यक्त किया है कि मंडलायुक्त कर्मचारियों- शिक्षकों व पेन्शनर्स की समस्याओं का तत्परता से निदान करायेंगे । शिष्टमंडल में प्रमुख रूप से इं कोमल सिंह मंत्री,धर्मेन्द्र अवस्थी कोषाध्यक्ष,आनंद बाजपेई उपाध्यक्ष,अर्चना उपाध्यक्ष,रामस्वरूप उपाध्यक्ष नाजिर संतराम सहित कई पदाधिकारीगण सम्मिलित रहें ।
