बिन्दकी/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल महिला इकाई बिन्दकी द्वारा आज सर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । शरबत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बिन्दकी के नायब तहसीलदार विजय कुमार तिवारी ने किया ।
इस मौके पर गर्मी से परेशान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत का लुत्फ उठाया ।
व्यापार मंडल द्वारा प्रायः जन उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और इसी के तहत आज शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
शरबत वितरण कार्यक्रम के दौरान महिला व्यापार मंडल नेत्री समाज सेविका स्वाति ओमर,रेखा ओमर,किरण सोनी,रामा गुप्ता ,दीपिका ओमर,आशा ओमर,सीमा गुप्ता,ज्योति ओमर,सुनीता श्रीवास्तव,बृजेंद्र ओमर मीडिया प्रभारी कंछलगुट, डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ,डॉ राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजा भैया ,प्रमुख समाजसेवी व्यापार मंडल नेता लक्ष्मीचंद उर्फ मोना ओमर,मोहम्मद ताज सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष व्यापारी मौजूद रहे ।
