खागा/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन फतेहपुर के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती गीता सिंह,चेयरमैन खागा फतेहपुर की गरियामय उपस्थित में अमर शहीद ठा० दरियांव सिंह सभागार कक्ष नगर पंचायत खागा, फतेहपुर में वृहद रोजगार मेला व कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 300 से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिनका कॅरियर काउन्सिलिंग भी किया गया ।

रोजगार मेले में प्रदेश स्तर की भारती एयर टेल द्वारा 30 बी0के0ए0 के बायो प्ला० प्रा०लि० द्वारा 12, जे०एम०डी, मैनपावर सोल्यू,चंडीगढ द्वारा 09, बी०के०टी०टायर्स, भुज, आहमदाबाद द्वारा 50 पीपल टी आनलाइन लालगंज रायबरेली द्वारा 07 शिव शक्ति बायोटेक, कानपुर द्वारा 25 एवं रम्या हेल्थ केयर प्रयागराज द्वारा 35 इस प्रकार कुल 168 योग्य अभ्यर्थियों को चयनित कर सेवायोजित किया गया । जिसमें कम्पनियों द्वारा 8000 से 20000 तक प्रति माह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी के दिशा-निर्देशन में श्री आशीष दीक्षित, प्रभारी रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के सुश्री नीतू,श्री मो. जमीर एवं राजीव औद्योगिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान कौशल विकास मिशन फतेहपुर के टी०पी० श्री अमित पाण्डेय एवं उनकी टीम श्री प्रवीण सिंह डाटा एक्सपर्ट श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, श्री अनुज सिंह, सुश्री शशी सिंह श्री मोहित दुबे, सुश्री गुडिया देवी द्वारा सहयोग प्रदान किय गया ।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सचालन श्री आशीष दीक्षित व० सं० प्रभारी रोजगार मेला द्वारा किया गया ।
