कानपुर । कानपुर के सरसौल ब्लॉक के शीशुपुर गांव के पंचायत भवन के सभागार में नारी मिशन शक्ति के तहत नरवल कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार (आईपीएस) के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं, महिलाओं व छात्राओं के साथ बैठक की गई ।
जिसमें महिलाओं को जरूरी पड़ने पर हेल्पलाइन नम्बरों का प्रयोग करने की सलाह दी गई उत्तर प्रदेश सरकार व डीजीपी के नेतृत्व में नारी सुरक्षा,नारी सम्मान के लिए शुरू किए गए मिशन शक्ति के तहत चौपाल के माध्यम से यूपी में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे जागरूक किया जा रहा है । हर महिला को अपनी सुरक्षा के प्रति होना होगा सजग ।
वही नरवल कोतवाल मनोज कुमार (आईपीएस) ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ बैठक की ।
बैठक के दौरान उन्होंने बालिकाओं, महिलाओं व छात्राओं को कानूनी अधिकारों व हक के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि महिलाएं ज्यादातर घरेलू उत्पीड़न का शिकार हो रही है । इसलिए हर महिला को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदार होते हुए कुछ चीजों की जानकारी जरूर होनी चाहिए ।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से धन्य कुमार उपनिरीक्षक, विजय द्विवेदी, अजय प्रताप सिंह जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा कानपुर दक्षिण,आरक्षी पूजा,रामकुमार,राजकुमार,सुरेंद्र सिंह व महिलाओं में नेहा सिंह बैंक सखी समूह,संध्या शर्मा आंगनवाड़ी ,रेखा गुप्ता आशा बहु, गुड्डी आदि लोग उपस्थित रहे ।
