फतेहपुर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर श्री अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में 30 जून 2023 को अपरान्ह 03:00 बजे गांधी सभागार कलेक्ट्रेट फतेहपुर में होने वाली जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की मासिक बैठक अपरिहार्य कारणवश स्थगित की जाती है ।उपरोक्त उद्योग बन्धु समिति की बैठक 04 जुलाई 2023 को अपराह्न 03:00 बजे महात्मा गांधी साभगार कलेक्ट्रेट में आयोजित की जायेगी ।
