कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी टी रोड में 6 जुलाई को प्रातः 10 बजे एक व्दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें 380 रिक्तियों हेतु 6 कम्पनियां प्रतिभाग करने आ रही है ।
यह जानकारी सहायक निदेशक सेवा० एस० पी० व्दिवेदी ने दी ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं । वह सेवायोजन विभाग के बेव पोर्टल sewayojan.up.nie.in पर अपना पंजीयन कराकर 6 जुलाई प्रातः 10 बजे प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर में उपस्थित होकर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार कम्पनी का चयन कर सात्क्षाकार में प्रतिभाग कर सकते हैं ।
श्री व्दिवेदी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष तक हैं जिनकी योग्यता हाई स्कूल से स्नातक व आई टी आई उत्तीर्ण हैं । वह 11000/-रू से 22000/-रू प्रति माह वेतनमान पर आनलाइन आपरेटर,एसोसिएट आपरेटर, मशीन आपरेटर, आफिस असिस्टेंट, एच आर एक्जीक्यूटिव, हेल्पर,सीसी एडवाइजर,सेल्स आपरेटर,पिकर पैकर आपरेटर, एक्जीक्यूटिव,सेल्स एक्जीक्यूटिव,मैनुफैक्चरिंग हेल्पर,फील्डसेल्स आफीसर फार पे टी एम पदों हेतु याजाकी इण्डिया प्रा लि, कैरियर ब्रिज स्किल सायल्यूशन प्रा लि,एल आई सीकान चेम्बर कानपुर, श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी कानपुर, पीपल ट्री ऑनलाइन पे टी एम कम्पनियों में अपने चुने हुए पदों हेतु सात्क्षाकार में भाग ले सकते है ।
