फतेहपुर । जिला प्रबंधक उ०प्र०अनु० जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 फतेहपुर ने बताया कि उ0प्र0 अनु० जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 फतेहपुर द्वारा संचालित स्वतः रोजगार योजना, (परिवर्तित पं०दीनदयाल उपाध्याय स्व० रोज० यो०) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि० (अनुविनि ),योजना में लाभान्वित व्यक्ति जिनके द्वारा अभी तक किन्ही कारणों से बकाया धनराशि जमा नहीं की गई है ।
“नवीन एकमुश्त समाधान योजना” (ओ०टी०एस० ) के अन्तर्गत मूलधन एवं मात्र साधारण ब्याज (36 माह से लेकर 60 माह तक) जमा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं । इस योजना को प्रबन्ध निदेशक उ०प्र० अनु० जाति वित्त एवं विकास नि०लि० लखनऊ द्वारा 11 जुलाई से 31 मार्च, 2024 तक बढ़ायी गयी हैं ।
निगम द्वारा संचालित उक्त योजनाओं में लाभान्वित बकायेदार व्यक्ति जोकि एकमुश्त समाधान योजना में लाभ प्राप्त करना चाहते हैं ।
कक्ष सं० 116 विकास भवन फतेहपुर स्थित जिला प्रबंधक उ०प्र० अनु० जाति वित्त एवं विकास निगम लि० फतेहपुर के कार्यालय में उपस्थित होकर योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते है । विशेष जानकारी के लिए सहायक प्रबन्धक श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव एवं अपने विकास खण्ड में नियुक्त सहायक विकास अधिकारी (स० क०) से सम्पर्क कर सकते है ।
